Skip to main content

Neha Ko Saree me Dekhna Tha:

  Neha Ko Saree me Dekhna Tha: देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) का प्रकोप हल्का ज़रूर हुआ है, लेकिन ख़त्म नहीं हुआ है. CBSE Board के 12वीं के एग्जाम रद्द (CBSE Class 12th Board Exam Cancelled) किए जाने की मांग हो रही थी और ऐसा हुआ भी. केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया और पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस सम्बन्ध में एक बैठक के बाद परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान कर दिया. कोरोना वायरस को देखते हुए परीक्षाओं का रद्द किया जाना न सिर्फ छात्रों बल्कि अभिभावकों के लिए बड़ी राहत की बात थी. अब इस बात पर मंथन चल रहा है कि छात्रों को प्रमोट किस आधार पर किया जाये. इस बीच पीएम मोदी के परीक्षाओं को रद्द किये जाने के ट्वीट पर एक ऐसा जवाब और अनुरोध आया, जो ज़बरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. कुकी अग्रवाल नाम का ट्विटर हैंडल चलाने वाले एक युवक ने पीएम मोदी के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि 'सर फेयरवेल तो करा दो, वो 12th B वाली नेहा को साड़ी में देखना था.' (Sir farewell to kraa do....wo 12th B wali neha ko साड़ी me dekhna tha . युवक कहना चाहता था कि एग्जाम रद्द हो गए हैं, ऐसे में फेयरवेल (व...

यूपी बोर्ड 2021 : 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं पर फैसले में होगी देरी, जारी हो गया नया फरमान

यूपी बोर्ड 2021 : 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं पर फैसले में होगी देरी, जारी हो गया नया Farmaan. 



खास बातें

यूपी बोर्ड 10वीं के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। वे मान बैठे थे कि परीक्षाएं रद्द हो चुकीं हैं लेकिन अभी ऐसा नहीं हुआ। 

देशभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना महामारी के मामलों के बीच उत्तर प्रदेश बोर्ड पर सबकी निगाहें टिकी हैं। देश-दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश बोर्ड इस बार उलझन में नजर आ रहा है। दरअसल, कोरोना महामारी के कारण देशभर में अधिकांश बोर्ड परीक्षाएं रद्द और स्थगित हो चुकी हैं। यूपी बोर्ड ने भी अपनी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। लेकिन अब परीक्षाओं को रद्द करने की मांग तेजी से जोर पकड़ती जा रही है। बोर्ड पर जल्द फैसला लेने का दबाव बना हुआ है। 




इस बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने उच्च स्तरीय बैठकों के बाद प्रदेश के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को एक नोटिस जारी कर निर्देश दिया था कि वे 18 मई तक यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के सभी छात्रों के छमाही एग्जाम व प्री-बोर्ड एग्जाम के प्राप्तांक और पूर्णांक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर अपलोड कर दें। इस सूचना के बाद यूपी बोर्ड 10वीं के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। वे मान बैठे थे कि परीक्षाएं रद्द हो चुकीं हैं लेकिन अभी ऐसा नहीं हुआ।




दरअसल, छात्र समझ रहे थे कि शायद 20 मई तक उनका रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा, लेकिन छात्रों को बता दें कि ऐसा नहीं होने वाला। यूपीएमएसपी (UPMSP) ने हाल ही में वेबसाइट में नंबर अपलोड करने की तारीखों में बड़ा बदलाव करते हुए इस डेट को 18 मई से बढ़ाकर 24 मई तक कर दिया था। यानी अब स्कूल प्रशासन यूपी बोर्ड 10वीं के छमाही और प्री-बोर्ड एग्जाम के नंबर 24 मई तक बोर्ड की वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर अपलोड कर सकते हैं





नौवीं कक्षा के भी विषयवार अंक मांगे

यूपी बोर्ड की ओर से 2021 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों के छमाही एवं प्री-बोर्ड परीक्षा के अंक मांगे जाने के बाद अब बोर्ड ने इन परीक्षार्थियों के नौवीं के वार्षिक परीक्षा के अंक भी मांगे हैं। इस संबंध में यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे पत्र में कहा गया है कि सत्र 2020-21 एवं परीक्षा वर्ष 2021 के हाईस्कूल परीक्षार्थियों का नौवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा के विषयवार अंक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर 24 मई, 2021 तक हर हाल में 



ProJect कार्य के लिए पूर्णांक 30 अंक

यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को भेजे पत्र में कहा गया है कि स्कूलों से हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के वार्षिक परीक्षा के विषयवार लिखित एवं प्रयोगात्मक (प्रोजेक्ट) परीक्षा के पूर्णांक एवं प्राप्तांक बोर्ड की वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर 24 मई की शाम तक अपलोड करवा दें। बोर्ड सचिव की ओर से कहा गया है कि लिखित परीक्षा के प्राप्तांक के लिए हर विषय का विषयवार पूर्णांक 70 अंक तथा प्रोजेक्ट कार्य के लिए विषयवार पूर्णांक 30 अंक तय किया गया है।


पहले यह था आदेश  

बोर्ड सचिव की ओर से कहा गया है कि यदि किसी विद्यालय की सूचना अपलोड नहीं होती है तो उसके लिए जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक सीधे जिम्मेदार होंगे। इससे पहले बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षकों से हाईस्कूल के छात्रों के दसवीं के छमाही एवं प्री बोर्ड परीक्षा के अंक 20 मई, 2021 तक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर अपलोड करने का निर्देश दिया था।







12वीं के छात्र जारी रखें अपनी तैयारी  

एक तरफ जहां हाईस्कूल यानी 10वीं के छात्रों को स्टूडेंट्स को प्रमोट करने की कवायद तेज कर दी गई है, वहीं दूसरी ओर इंटर के बोर्ड छात्रों के सामने अभी भी असमंजस की स्थिति है। ऐसे में 12वीं छात्रों के लिए यही सलाह है कि वे अपनी तैयारी करते रहें।  


लेकिन समस्या यह भी 

इस आदेश के बाद स्कूलों के सामने एक समस्या खड़ी हो गई है। गत वर्ष कक्षा 09 के छात्रों को प्रमोट कर दिया गया था, कई स्कूल ऐसे थे जो वार्षिक परीक्षा नहीं करा पाए थे। ऐसे स्कूलों के पास छात्रों के अंक नहीं होंगे। वहीं, बोर्ड की यह व्यवस्था भी पहली बार है, जिसमें पूर्ववर्ती कक्षा के प्राप्तांक पूछे गए हों। अधिकांश स्कूलों के पास कक्षा 09 के अंकों का रिकॉर्ड भी जल्दी से उपलब्ध नहीं होगा। ऐसी परिस्थिति में स्कूल मनमाने अंक अपलोड कर सकते हैं। इनके फलस्वरूप कक्षा 10वीं के परिणाम में छात्रों को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। 

Comments

Popular posts from this blog

निरर्थक सवाल- योगी UP के CM रहेंगे या नहीं? BJP सत्ता में लौटेगी या नहीं?

  आज कल मीडिया पर बड़ी चर्चा हो रही है कि उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद (जिसमें बीजेपी की भारी पराजय हुई है) योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं? यह भी चर्चा हो रही है की कोविड-19 महामारी, किसान आंदोलन और बढ़ती बेरोज़गारी के कारण बीजेपी फ़रवरी 2022 के यूपी विधान सभा चुनाव में जीतेगी की नहीं? मेरे अनुसार यह सब बातें निरर्थक हैंI हर राजनैतिक प्रणाली और हर राजनैतिक कार्यवाही की एक ही परख और कसौटी है, और वह है कि क्या उससे आम आदमी का जीवन स्तर बढ़ रहा है की नहीं? यानी कि लोगों को रोज़गार, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ लाभ, अच्छी शिक्षा आदि मिल रहा कि नहीं? योगी, यूपी सीएम रहें या न रहें, बीजेपी सत्ता में रहे या न रहे, इससे आम आदमी के जीवन स्तर पर क्या असर होगा? कुछ भी नहीं। गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, कुपोषण आदि वैसे के वैसे बने रहेंगे, इसलिए यह चर्चा फिजूल की है। ">

पुलिस जवान बना देवदूत: ब्लड डोनेट करने पहुंच गया पुलिस जवान और बच गई जान

  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक पुलिसकर्मी ने मिसाल पेश की है। यहां अस्पताल में एक महिला का ऑपरेशन चल रहा था। अचानक उसे ब्लड की जरूरत पड़ गई। परेशान पति ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लोगों से ब्लड के लिए मदद मांगी। इस बीच गोरखपुर के एक पुलिस जवान की नजर उस पोस्ट पर पड़ गई। फिर क्या था, बिना देर किए उसने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी और ब्लड देने अस्पताल पहुंच गया। गंभीर स्थिति में महिला को वक्त रहते ब्लड मिल गया और उसकी जान बच गई। पुलिस जवान की अब हर ओर तारीफ हो रही है। जानकारी के मुताबिक बिहार के रहने वाले रतन कुमार की पत्नी रिंकी देवी का शुक्रवार रात गोरखपुर शहर के मेडिकेयर अस्पताल में डॉक्टर अभिजीत ऑपरेशन कर रहे थे। इस बीच डॉक्टर ने रतन से तत्काल ब्लड का इंतजाम करने को कह दिया। चूंकि गोरखपुर में उनका कोई परिचित नहीं था, ऐसे में वह काफी परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर लोगों से ब्लड के लिए मदद की गुहार लगाई। कुछ ही देर में लोगों ने पोस्ट को शेयर करना शुरू कर दिया और इसी बीच गोरखपुर डायल 112 के कांस्टेबल शिवाम्बुज कुमार पटेल की नजर पोस्ट पर पड़ी। शिवाम्बुज न...