Neha Ko Saree me Dekhna Tha: देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) का प्रकोप हल्का ज़रूर हुआ है, लेकिन ख़त्म नहीं हुआ है. CBSE Board के 12वीं के एग्जाम रद्द (CBSE Class 12th Board Exam Cancelled) किए जाने की मांग हो रही थी और ऐसा हुआ भी. केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया और पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस सम्बन्ध में एक बैठक के बाद परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान कर दिया. कोरोना वायरस को देखते हुए परीक्षाओं का रद्द किया जाना न सिर्फ छात्रों बल्कि अभिभावकों के लिए बड़ी राहत की बात थी. अब इस बात पर मंथन चल रहा है कि छात्रों को प्रमोट किस आधार पर किया जाये. इस बीच पीएम मोदी के परीक्षाओं को रद्द किये जाने के ट्वीट पर एक ऐसा जवाब और अनुरोध आया, जो ज़बरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. कुकी अग्रवाल नाम का ट्विटर हैंडल चलाने वाले एक युवक ने पीएम मोदी के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि 'सर फेयरवेल तो करा दो, वो 12th B वाली नेहा को साड़ी में देखना था.' (Sir farewell to kraa do....wo 12th B wali neha ko साड़ी me dekhna tha . युवक कहना चाहता था कि एग्जाम रद्द हो गए हैं, ऐसे में फेयरवेल (व...
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम Munmun Dutta उर्फ बबीता की हो सकती है गिरफ्तार! इंदौर में केस दर्ज
Babita Ji Is In Trouble Again: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता पर इंदौर में केस दर्ज.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Munmun Dutta In Trouble Again:
टीवी धारावाहिक "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के खिलाफ सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दलित समुदाय को लेकर जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में यहां मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि अखिल भारतीय बलाई महासंघ के अध्यक्ष मनोज परमार की शिकायत पर दत्ता (Munmun Dutta) के विरुद्ध अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के संबद्ध प्रावधान के तहत मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई.
परमार ने अपनी शिकायत में कहा था कि दत्ता (Munmun Dutta) द्वारा वीडियो में एक जातिवादी शब्द का इस्तेमाल किए जाने के कारण समूचे अनुसूचित जाति वर्ग, विशेषकर वाल्मीकि समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं. बहरहाल, "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" में बबीता (Munmun Dutta) का किरदार निभाने वाली दत्ता मामला दर्ज होने से पहले ही अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए क्षमा मांग चुकी हैं.
अभिनेत्री ने 10 मई को सोशल मीडिया पर जारी अपने माफीनामे में कहा था कि किसी भी व्यक्ति की भावनाओं को चोट पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था और "भाषा संबंधी अवरोध के कारण के कारण" उन्हें संबंधित शब्द के अर्थ के बारे में गलत जानकारी थी|



Comments
Post a Comment