Skip to main content

Posts

Showing posts with the label up

Neha Ko Saree me Dekhna Tha:

  Neha Ko Saree me Dekhna Tha: देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) का प्रकोप हल्का ज़रूर हुआ है, लेकिन ख़त्म नहीं हुआ है. CBSE Board के 12वीं के एग्जाम रद्द (CBSE Class 12th Board Exam Cancelled) किए जाने की मांग हो रही थी और ऐसा हुआ भी. केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया और पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस सम्बन्ध में एक बैठक के बाद परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान कर दिया. कोरोना वायरस को देखते हुए परीक्षाओं का रद्द किया जाना न सिर्फ छात्रों बल्कि अभिभावकों के लिए बड़ी राहत की बात थी. अब इस बात पर मंथन चल रहा है कि छात्रों को प्रमोट किस आधार पर किया जाये. इस बीच पीएम मोदी के परीक्षाओं को रद्द किये जाने के ट्वीट पर एक ऐसा जवाब और अनुरोध आया, जो ज़बरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. कुकी अग्रवाल नाम का ट्विटर हैंडल चलाने वाले एक युवक ने पीएम मोदी के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि 'सर फेयरवेल तो करा दो, वो 12th B वाली नेहा को साड़ी में देखना था.' (Sir farewell to kraa do....wo 12th B wali neha ko साड़ी me dekhna tha . युवक कहना चाहता था कि एग्जाम रद्द हो गए हैं, ऐसे में फेयरवेल (व...

सीधे पास होंगे कक्षा 12वीं के छात्र! जानिए माध्यमिक शिक्षा परिषद का नया आदेश

 P Board Exam 2021 UPMSP : माध्यमिक शिक्षा परिषद दोतरफा तैयारी करने में जुटी है। जैसे ही उत्तर प्रदेश शासन की ओर से परीक्षाओं को लेकर अंतिम फैसला किया जाएगा। वैसे ही बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं के रिजल्ट को जारी करने के लिए अपनी योजना का खुलासा करेगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच देश के सबसे बड़े स्कूल शिक्षा बोर्ड वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर संशय की बढ़ता जा रहा है। इसी बीच, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से एक नया आदेश जारी हुआ है। इससे चहुंओर कयासबाजी एक बार फिर बढ़ गई हैं कि 10वीं के साथ ही 12वीं के छात्रों को भी सीधे पास किया जा सकता है। क्योंकि, यूपी बोर्ड की ओर से पहले हाईस्कूल और अब इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की 12वीं के छमाही व प्री बोर्ड परीक्षा के अंक मांगे गए हैं। बोर्ड ने इन छात्रों के 11वीं के छमाही एवं वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक एवं पूर्णांक वेबसाइट  https://upmsp.edu.in/  पर 28 मई, 2021 तक अपलोड करने का निर्देश दिया है।  इस आदेश के बाद, माना जा रहा है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद दोतरफा...

यूपी के इन जिलों में कल से दिखेगा यास चक्रवात का असर, जारी हुुआ अलर्ट

  उत्तर प्रदेश मे बस्ती मण्डल के तीनो जिलो बस्ती,सिद्वार्थनगर  तथा संतकबीरनगर मे बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवातीय तूफान यास के असर  के चलते 26 मई से 28 मई के बीच आंधी पानी का सिलसिला चलने के आसार हैं इसके  लिए नागरिको को खुद भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग के  सूत्रो ने यहां यह जानकारी देते हुए कहा है कि बिहार से सटे यूपी के पूर्वी अंचलों में 26 से 28 मई के बीच धूल भरी आंधी चलने और बारिश होने के आसार  हैं। 28 मई को पश्चिमी यूपी में आंधी-पानी के आसार जताए गए हैं। बस्ती मण्डल  के तीनो जिलो बस्ती,सिद्वार्थनगर तथा संतकबीरनगर मे जिस क्षेत्र में हवा  का दवाब कम होगा, वहां तेज बारिश भी हो सकती है। तेज हवा के चलने से  आम,लीची,जामुन,अमरूद सहित अन्य फसलो की भारी क्षति होने की सम्भावना  है। अगले 12 घंटों में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है 'यास' चक्रवाती तूफान 'यास' उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुये अगले 12 घंटों के दौरान एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  मौसम...

आजमगढ़ः सीएम योगी का हेलीकाप्टर उतरते समय गाय ने मारी एंट्री, धूल को चीरते हुए दौड़े सुरक्षाकर्मी

आजमगढ़ में सोमवार की दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी सेंध लग गई। उनका हेलीकॉप्टर उतरते समय एक गाय ने एंट्री मार दी। एक तरफ सीएम योगी का हेलीकॉप्टर तो दूसरी तरफ गाय को ठीक हेलीपैड की तरफ जाते देख सुरक्षाकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। तत्काल कई पुलिस वाले डंडा लेकर दौड़े और हेलीकॉप्टर के कारण उड़ती धूल को चीरते हुए गाय को दूसरी तरफ भगाया। सीएम योगी का हेलीकॉप्टर सही सलामत उतरने और उनके वहां से रवाना होने पर सभी ने राहत की सांस ली। सीम योगी का सोमवार को गोंडा, आजमगढ़ और वाराणसी का दौरा पहले से प्रस्तावित था। गोंडा से सीएम योगी का हेलीकॉप्टर  दोपहर करीब दो बजे आजमगढ़ पुलिस लाइन के ऊपर मंडराया तो नीचे खड़े अधिकारियोें से लेकर पुलिस के जवान तक अलर्ट में आ गए। इससे पहले कि सीएम का हेलीकॉप्टर लैंड करता अचानक कहीं से एक गाय पहुंच गई। आसमान में सीएम का हेलीकाफ्टर और नीचे गाय को देख अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल कई पुलिस वाले गाय की तरफ दौड़े। इससे पहले कि गाय को बाहर किया जाता सीएम हेलीकप्टर  के कारण उड़ी धूल ने...