Skip to main content

Neha Ko Saree me Dekhna Tha:

  Neha Ko Saree me Dekhna Tha: देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) का प्रकोप हल्का ज़रूर हुआ है, लेकिन ख़त्म नहीं हुआ है. CBSE Board के 12वीं के एग्जाम रद्द (CBSE Class 12th Board Exam Cancelled) किए जाने की मांग हो रही थी और ऐसा हुआ भी. केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया और पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस सम्बन्ध में एक बैठक के बाद परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान कर दिया. कोरोना वायरस को देखते हुए परीक्षाओं का रद्द किया जाना न सिर्फ छात्रों बल्कि अभिभावकों के लिए बड़ी राहत की बात थी. अब इस बात पर मंथन चल रहा है कि छात्रों को प्रमोट किस आधार पर किया जाये. इस बीच पीएम मोदी के परीक्षाओं को रद्द किये जाने के ट्वीट पर एक ऐसा जवाब और अनुरोध आया, जो ज़बरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. कुकी अग्रवाल नाम का ट्विटर हैंडल चलाने वाले एक युवक ने पीएम मोदी के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि 'सर फेयरवेल तो करा दो, वो 12th B वाली नेहा को साड़ी में देखना था.' (Sir farewell to kraa do....wo 12th B wali neha ko साड़ी me dekhna tha . युवक कहना चाहता था कि एग्जाम रद्द हो गए हैं, ऐसे में फेयरवेल (व...

सूरज पर आया सोलर तूफान क्‍या है? कहीं पृथ्‍वी पर तो नहीं आने वाली है तबाही?

 Solar Storm: पृथ्‍वी पर एक बार फिर सोलर स्‍टॉर्म आने वाले हैं. अंतरिक्ष के मौसम के बारे में रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि 2020 में ही सोलर साइकिल शुरू हो चुका है. सोलर स्‍टॉर्म की वजह से एरोप्‍लेन, पावर ग्रिड, कम्‍युनिकेशन चैनलों तक पर बुरा असर पड़ता है. कुछ मामलों में तो इंसानों की मृत्‍यु तक हो जाती है.




हाल ही में पृथ्‍वी पर सोलर स्‍टॉर्म देखने को मिले हैं. सोलर स्टॉर्म एक तरह का इलेक्‍ट्रोमैग्‍नेटिक एनर्जी होती है जो सूरज की सतह से निकलता है. अब वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में पृथ्‍वी पर ऐसे ही कई सोलर स्‍टॉर्म देखने को मिलेंगे. फिलहाल तो अधिकतर लोग इससे बेख़बर होते हैं, लेकिन उनके जीवन पर भी इसका असर पड़ता है. इस जबरदस्‍त अदृश्‍य एनर्जी में इतनी ताकत होती है कि इससे इंसानी गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं. पृथ्‍वी पर इन सोलर स्‍टॉर्म की वजह से पावर ग्रिड और कम्‍युनिकेशन चैनलों पर भी असर पड़ने वाला है. यहां तक कि पृथ्‍वी पर जीवन के लिए भी इसे खतरनाक माना जाता है.

सोलर स्‍टॉर्म के दौरान सूरज की सतह से ‘एनर्जी का गुब्‍बार’ फूटता है, जिससे पृथ्‍वी पर इलेक्ट्रिकल चार्ज और मैग्‍नेटिक फील्‍ड की खेप आती रहती है. वैज्ञानिकों का कहना है सूरज पर लंबे समय तक ऐसी स्थिति नहीं देखने के मिली थी. लेकिन अब यह एक बार फिर शुरू हो चुका है. सूरज की सतह पर ऐसी ही कई तरह की गत‍िविधियां शुरू हो चुकी है. मौसम वैज्ञानिक मैथ्‍यू कैपुची ने पिछले साल दिसंबर में द वॉशिंगटन पोस्‍ट में इसपर एक लेख भी लिखा है.

2020 में ही शुरू हो चुका है सोलर साइकिल

कैपुची का कहना है कि 2020 में ‘सोलर 25’ नामक एक नई सोलर साइकिल शुरू हुआ है. उनका मानना है कि यह आगामी 11 साल तक चलने वाला है. 2025 के दौरान सूरज पर सबसे ज्‍यादा गतिविधियां देखने को मिलेंगी. सूरज की सतह पर समय-समय पर बदलने वाली मैग्‍नेटिक गतिविधियों को ही सोलर साइकिल कहते हैं. इसमें से हर एक सोलर साइकिल 9 से 14 सालों तक के लिए होता है.

क्‍या सोलर स्‍टॉर्म से इंसानों पर असर पड़ेगा?

जानकारों का कहना है कि सोलर स्‍टॉर्म की वजह से इंसानों पर भी असर पडे़गा. इस तरह के सोलर स्‍टॉर्म से इंसानों के नर्वस सिस्‍टम को प्रभावित करता है, जिसकी वजह से कई अंग काम करना बंद कर देते हैं और अंतत: इंसान की मृत्‍यु हो जाती है.

सोलर स्‍टॉर्म और कार्डियोवस्‍कुलर बीमारियों के बीच संबंध पर एक स्‍टडी करने वाले वैज्ञानिक का मानना है कि सोलर स्‍टॉर्म से कई तरह के नुकसानदेह रेडिएशन निकलते हैं. इससे कई अंग काम करना बंद कर देते हैं और कुछ मामलों में इंसानों की मृत्‍यु भी हो जाती है.

हवाई जहाज पर पड़ता है असर

सोलर स्‍टॉर्म से निकलने वाली रेडिएशन से स्किन की कई बीमारियां होती हैं. कुछ मामलों में तो यह कैंसर का कारक है. उनका कहना है कि इस तरह के रेडिएशन एक्‍सपोजर के दौरान प्‍लेन चलाते समय पायलटों को भी मोतियाबिंद का खतरा होता है. कई बार तो फ्लाइट के रूट भी बदलने पड़ जाते हैं. क्रू मेंबर्स के साथ-साथ यात्रियों को भी खतरा बना रहता है.

कम्‍युनिकेशन से लेकर पावर ग्रिड तक पर असर

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह के सोलर स्‍टॉर्म की वजह से सैटेलाइटों पर भी असर पड़ता है और इस प्रकार कम्‍युनिकेशन चैनल पर भी प्रभावित होते हैं. इस बात की भी संभावना है कि पावर ग्रिड में खराबी की वजह से पूरे शहर में ब्‍लैकआउट की स्थिति देखने को मिल सकती है.

दरअसल, सोलर स्‍टॉर्म भी पावर ग्रिड में बिजली प्रवाह पर असर डालते हैं. इसे ट्रांसफॉमरों के फटने का भी खतरा बना रहता है. ऑयल और गैस पाइपलाइन पर असर पड़ता है.

सोलर स्टॉर्म को लेकर वैज्ञानिकों की खोज भी सीम‍ित है. ज‍ब तक सोलर स्‍टॉर्म के संभावी असर के बारे में उन्‍हें पता चलता है, तब तक यह पृथ्‍वी से मात्र एक से डेढ़ घंटे की दूरी पर होता है. पहले इस तरह के बात को लेकर कोई गंभीरता नहीं देखने को मिलती थी. लेकिन, हाल के सालों में कई सरकारें स्‍पेस मौसम के बारे में ज्‍यादा गंभीर हुई हैं. अमेरिका और ब्रिटेन भी इस दिशा में काम कर रहे हैं.

Keywords:-brahmand ki khoj in hindi,brahmand ki khoj kisne ki

brahmand ki khoj kaise hui

brahmand ki khoj kisne kiya

brahmand ka khoj kisne ki

ब्रह्माण्ड की खोज

ब्रह्माण्ड की खोज किसने की

ब्रह्मांड की खोज खबर

ब्रह्मांड की खोज कैसे हुई

brahmand ki nayi khoj

brahmand ki khoj kisne ki thi

brahmand ki khoj video

Comments

Popular posts from this blog

निरर्थक सवाल- योगी UP के CM रहेंगे या नहीं? BJP सत्ता में लौटेगी या नहीं?

  आज कल मीडिया पर बड़ी चर्चा हो रही है कि उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद (जिसमें बीजेपी की भारी पराजय हुई है) योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं? यह भी चर्चा हो रही है की कोविड-19 महामारी, किसान आंदोलन और बढ़ती बेरोज़गारी के कारण बीजेपी फ़रवरी 2022 के यूपी विधान सभा चुनाव में जीतेगी की नहीं? मेरे अनुसार यह सब बातें निरर्थक हैंI हर राजनैतिक प्रणाली और हर राजनैतिक कार्यवाही की एक ही परख और कसौटी है, और वह है कि क्या उससे आम आदमी का जीवन स्तर बढ़ रहा है की नहीं? यानी कि लोगों को रोज़गार, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ लाभ, अच्छी शिक्षा आदि मिल रहा कि नहीं? योगी, यूपी सीएम रहें या न रहें, बीजेपी सत्ता में रहे या न रहे, इससे आम आदमी के जीवन स्तर पर क्या असर होगा? कुछ भी नहीं। गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, कुपोषण आदि वैसे के वैसे बने रहेंगे, इसलिए यह चर्चा फिजूल की है। ">

पुलिस जवान बना देवदूत: ब्लड डोनेट करने पहुंच गया पुलिस जवान और बच गई जान

  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक पुलिसकर्मी ने मिसाल पेश की है। यहां अस्पताल में एक महिला का ऑपरेशन चल रहा था। अचानक उसे ब्लड की जरूरत पड़ गई। परेशान पति ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लोगों से ब्लड के लिए मदद मांगी। इस बीच गोरखपुर के एक पुलिस जवान की नजर उस पोस्ट पर पड़ गई। फिर क्या था, बिना देर किए उसने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी और ब्लड देने अस्पताल पहुंच गया। गंभीर स्थिति में महिला को वक्त रहते ब्लड मिल गया और उसकी जान बच गई। पुलिस जवान की अब हर ओर तारीफ हो रही है। जानकारी के मुताबिक बिहार के रहने वाले रतन कुमार की पत्नी रिंकी देवी का शुक्रवार रात गोरखपुर शहर के मेडिकेयर अस्पताल में डॉक्टर अभिजीत ऑपरेशन कर रहे थे। इस बीच डॉक्टर ने रतन से तत्काल ब्लड का इंतजाम करने को कह दिया। चूंकि गोरखपुर में उनका कोई परिचित नहीं था, ऐसे में वह काफी परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर लोगों से ब्लड के लिए मदद की गुहार लगाई। कुछ ही देर में लोगों ने पोस्ट को शेयर करना शुरू कर दिया और इसी बीच गोरखपुर डायल 112 के कांस्टेबल शिवाम्बुज कुमार पटेल की नजर पोस्ट पर पड़ी। शिवाम्बुज न...

यूपी बोर्ड 2021 : 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं पर फैसले में होगी देरी, जारी हो गया नया फरमान

यूपी बोर्ड 2021 : 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं पर फैसले में होगी देरी, जारी हो गया नया Farmaan.  खास बातें यूपी बोर्ड 10वीं के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। वे मान बैठे थे कि परीक्षाएं रद्द हो चुकीं हैं लेकिन अभी ऐसा नहीं हुआ।  देशभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना महामारी के मामलों के बीच उत्तर प्रदेश बोर्ड पर सबकी निगाहें टिकी हैं। देश-दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश बोर्ड इस बार उलझन में नजर आ रहा है। दरअसल, कोरोना महामारी के कारण देशभर में अधिकांश बोर्ड परीक्षाएं रद्द और स्थगित हो चुकी हैं। यूपी बोर्ड ने भी अपनी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। लेकिन अब परीक्षाओं को रद्द करने की मांग तेजी से जोर पकड़ती जा रही है। बोर्ड पर जल्द फैसला लेने का दबाव बना हुआ है।  इस बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने उच्च स्तरीय बैठकों के बाद प्रदेश के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को एक नोटिस जारी कर निर्देश दिया था कि वे 18 मई तक यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के सभी छात्रों के छमाही एग्जाम व प्री-बोर्ड एग्जाम के प्राप्तांक...