Skip to main content

Neha Ko Saree me Dekhna Tha:

  Neha Ko Saree me Dekhna Tha: देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) का प्रकोप हल्का ज़रूर हुआ है, लेकिन ख़त्म नहीं हुआ है. CBSE Board के 12वीं के एग्जाम रद्द (CBSE Class 12th Board Exam Cancelled) किए जाने की मांग हो रही थी और ऐसा हुआ भी. केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया और पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस सम्बन्ध में एक बैठक के बाद परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान कर दिया. कोरोना वायरस को देखते हुए परीक्षाओं का रद्द किया जाना न सिर्फ छात्रों बल्कि अभिभावकों के लिए बड़ी राहत की बात थी. अब इस बात पर मंथन चल रहा है कि छात्रों को प्रमोट किस आधार पर किया जाये. इस बीच पीएम मोदी के परीक्षाओं को रद्द किये जाने के ट्वीट पर एक ऐसा जवाब और अनुरोध आया, जो ज़बरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. कुकी अग्रवाल नाम का ट्विटर हैंडल चलाने वाले एक युवक ने पीएम मोदी के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि 'सर फेयरवेल तो करा दो, वो 12th B वाली नेहा को साड़ी में देखना था.' (Sir farewell to kraa do....wo 12th B wali neha ko साड़ी me dekhna tha . युवक कहना चाहता था कि एग्जाम रद्द हो गए हैं, ऐसे में फेयरवेल (व...

राखी सावंत को आया ‘खतरों के खिलाड़ी’ से बुलावा, बोलीं- 'नहीं जाउंगी, रुबीना नहीं है फिर अफेयर हो गया तो... '

 

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने हाल ही में दावा किया है कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 (Khatron Ke Khiladi 11) की वाइड कार्ड एंट्री के लिए ऑफर मिला है. लेकिन राखी शो में जाने के मूड में नहीं हैं.



राखी सावंत, राखी सावंत और अभिनव शुक्ला तीनों बिग बॉस 14 में साथ दिखाई दिए थे.




मुंबई. राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने बिग बॉस 14 में जो तड़का लगाया, उसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में हैं. शो में रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) संग फ्लर्ट खूब चर्चा में रहा था. राखी ने हाल ही में दावा किया है कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 (Khatron Ke Khiladi 11) की वाइड कार्ड एंट्री के लिए ऑफर मिला है. लेकिन राखी शो में जाने के मूड में नहीं हैं. शो में नहीं जाने के पीछे का कारण उन्होंने रुबीना को बताया है.



राखी सावंत (Rakhi Sawant) हाल ही में कॉफी लेने के लिए मुंबई की एक कॉफी शॉप पर स्पॉट हुईं. जहां उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 11' के ऑफर के बारे में बताया. उन्होंने एक बार फिर अपने मस्ती भरे अंदाज में फैंस का दिल जीत लिया. वीरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राखी ने दावा किया है ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ अभिनव शुक्ला या फिर अर्जुन बिजलानी जीत सकते हैं.

राखी कहती हैं कि ‘खतरों के खिलाड़ी वाइल्ड कार्ड का ऑफर आया है मुझे, अभी देखते हैं, मुझे नहीं पता है कि मैं जाऊंगी या नहीं. वैसे ये सांप, बिच्छू, अजगर, ये कीड़े-मकोड़े मेरे बाएं हाथ का खेल है. मैं नहीं जाना चाहती वहां पर, रूबी (रुबीना दिलैक) नहीं है ना? क्या पता मेरा फिर से मेरा अफेयर हो जाए. हां लेकिन एक कबाब में हड्डी है वहां पर, तंबोली (निक्की तंबोली).



राखी ने आगे कहा कि निक्की तंबोली की भी आंख अभिनव पर है, मुझे क्या पता नहीं है. पहले से अभिनव काफी चार्मिंग है, डूड है, शानदार है, मजबूत है, अच्छा लड़का है, दिलचस्प बंदा है. राखी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिनव शादीशुदा है और शादीशुदा मर्दों पर नजर नहीं डालते. मुझे पाप नहीं करना. तुम लोग मुझसे पाप मत करोओ.

आपको बता दें बिग बॉस के दौरान राखी का अभिनव को लाइन मारना लोगों को काफी पसंद आया था. हालांकि उन्होंने बाद में क्लियर किया था कि फैंस के एंटरटेनमेंट के लिए उन्होंने ऐसा किया था.

Comments

Popular posts from this blog

निरर्थक सवाल- योगी UP के CM रहेंगे या नहीं? BJP सत्ता में लौटेगी या नहीं?

  आज कल मीडिया पर बड़ी चर्चा हो रही है कि उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद (जिसमें बीजेपी की भारी पराजय हुई है) योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं? यह भी चर्चा हो रही है की कोविड-19 महामारी, किसान आंदोलन और बढ़ती बेरोज़गारी के कारण बीजेपी फ़रवरी 2022 के यूपी विधान सभा चुनाव में जीतेगी की नहीं? मेरे अनुसार यह सब बातें निरर्थक हैंI हर राजनैतिक प्रणाली और हर राजनैतिक कार्यवाही की एक ही परख और कसौटी है, और वह है कि क्या उससे आम आदमी का जीवन स्तर बढ़ रहा है की नहीं? यानी कि लोगों को रोज़गार, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ लाभ, अच्छी शिक्षा आदि मिल रहा कि नहीं? योगी, यूपी सीएम रहें या न रहें, बीजेपी सत्ता में रहे या न रहे, इससे आम आदमी के जीवन स्तर पर क्या असर होगा? कुछ भी नहीं। गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, कुपोषण आदि वैसे के वैसे बने रहेंगे, इसलिए यह चर्चा फिजूल की है। ">

पुलिस जवान बना देवदूत: ब्लड डोनेट करने पहुंच गया पुलिस जवान और बच गई जान

  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक पुलिसकर्मी ने मिसाल पेश की है। यहां अस्पताल में एक महिला का ऑपरेशन चल रहा था। अचानक उसे ब्लड की जरूरत पड़ गई। परेशान पति ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लोगों से ब्लड के लिए मदद मांगी। इस बीच गोरखपुर के एक पुलिस जवान की नजर उस पोस्ट पर पड़ गई। फिर क्या था, बिना देर किए उसने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी और ब्लड देने अस्पताल पहुंच गया। गंभीर स्थिति में महिला को वक्त रहते ब्लड मिल गया और उसकी जान बच गई। पुलिस जवान की अब हर ओर तारीफ हो रही है। जानकारी के मुताबिक बिहार के रहने वाले रतन कुमार की पत्नी रिंकी देवी का शुक्रवार रात गोरखपुर शहर के मेडिकेयर अस्पताल में डॉक्टर अभिजीत ऑपरेशन कर रहे थे। इस बीच डॉक्टर ने रतन से तत्काल ब्लड का इंतजाम करने को कह दिया। चूंकि गोरखपुर में उनका कोई परिचित नहीं था, ऐसे में वह काफी परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर लोगों से ब्लड के लिए मदद की गुहार लगाई। कुछ ही देर में लोगों ने पोस्ट को शेयर करना शुरू कर दिया और इसी बीच गोरखपुर डायल 112 के कांस्टेबल शिवाम्बुज कुमार पटेल की नजर पोस्ट पर पड़ी। शिवाम्बुज न...

यूपी बोर्ड 2021 : 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं पर फैसले में होगी देरी, जारी हो गया नया फरमान

यूपी बोर्ड 2021 : 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं पर फैसले में होगी देरी, जारी हो गया नया Farmaan.  खास बातें यूपी बोर्ड 10वीं के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। वे मान बैठे थे कि परीक्षाएं रद्द हो चुकीं हैं लेकिन अभी ऐसा नहीं हुआ।  देशभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना महामारी के मामलों के बीच उत्तर प्रदेश बोर्ड पर सबकी निगाहें टिकी हैं। देश-दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश बोर्ड इस बार उलझन में नजर आ रहा है। दरअसल, कोरोना महामारी के कारण देशभर में अधिकांश बोर्ड परीक्षाएं रद्द और स्थगित हो चुकी हैं। यूपी बोर्ड ने भी अपनी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। लेकिन अब परीक्षाओं को रद्द करने की मांग तेजी से जोर पकड़ती जा रही है। बोर्ड पर जल्द फैसला लेने का दबाव बना हुआ है।  इस बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने उच्च स्तरीय बैठकों के बाद प्रदेश के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को एक नोटिस जारी कर निर्देश दिया था कि वे 18 मई तक यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के सभी छात्रों के छमाही एग्जाम व प्री-बोर्ड एग्जाम के प्राप्तांक...