Skip to main content

Neha Ko Saree me Dekhna Tha:

  Neha Ko Saree me Dekhna Tha: देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) का प्रकोप हल्का ज़रूर हुआ है, लेकिन ख़त्म नहीं हुआ है. CBSE Board के 12वीं के एग्जाम रद्द (CBSE Class 12th Board Exam Cancelled) किए जाने की मांग हो रही थी और ऐसा हुआ भी. केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया और पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस सम्बन्ध में एक बैठक के बाद परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान कर दिया. कोरोना वायरस को देखते हुए परीक्षाओं का रद्द किया जाना न सिर्फ छात्रों बल्कि अभिभावकों के लिए बड़ी राहत की बात थी. अब इस बात पर मंथन चल रहा है कि छात्रों को प्रमोट किस आधार पर किया जाये. इस बीच पीएम मोदी के परीक्षाओं को रद्द किये जाने के ट्वीट पर एक ऐसा जवाब और अनुरोध आया, जो ज़बरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. कुकी अग्रवाल नाम का ट्विटर हैंडल चलाने वाले एक युवक ने पीएम मोदी के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि 'सर फेयरवेल तो करा दो, वो 12th B वाली नेहा को साड़ी में देखना था.' (Sir farewell to kraa do....wo 12th B wali neha ko साड़ी me dekhna tha . युवक कहना चाहता था कि एग्जाम रद्द हो गए हैं, ऐसे में फेयरवेल (व...

Chandra Grahan 26 May 2021: 26 मई का चंद्र ग्रहण बेहद खास, जानें भारत में कितने बजे लगेगा और कहां देगा दिखाई?

Lunar Eclipse 26 May 2021 in India: साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को लगने जा रहा है. इस बार का चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. यह चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत और अमेरिका में दिखाई देगा. यह प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों से भी दिखाई देगा. इस साल का पहला चंद्र ग्रहण सुबह  2 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक रिलीज के अनुसार, बुधवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और यह भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्से, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से कुछ वक्त के लिए दिखाई देगा.








पूर्ण चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को घटित होगा. भारत में चंद्रोदय के ठीक बाद, ग्रहण के आंशिक चरण की समाप्ति भारत के उत्तरपूर्वी हिस्सों (सिक्किम को छोड़कर), पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से, ओडिशा के कुछ तटीय हिस्से और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से दिखाई देगा. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार,  पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवात यास के कारण ग्रहण दिखने की संभावना कम हो सकती है. ग्रहण का आंशिक चरण भारतीय समय के अनुसार दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा. ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर को कवर करने वाले क्षेत्र में भी दिखाई देगा.

 

इस खगोलीय घटना में रुचि रखने वाले लोग 26 मई, 2021 को पूर्ण चंद्र ग्रहण देख सकेंगे. इस घटना को ब्लड मून भी कहा जाता है क्योंकि इसमें चंद्रमा थोड़ा लाल-नारंगी रंग का दिखाई देता है. गौरतलब है कि 21 जनवरी 2019 के बाद पहली बार पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है.

पूर्ण चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, जिससे सूर्य की किरणें सीधे चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती हैं. इसके विपरीत, सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य की किरणों को अवरुद्ध करके पृथ्वी पर छाया डालता है.

credit- getty images

इस साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण कई मायनों में दुर्लभ है. ये ग्रहण वाले दिन सुपरमून कहलाएगा और ब्लड रेड रंग का होगा. ये दोनों संयोग कई सालों में एक बार आता है. वैज्ञानिकों के अनुसार इसे सुपर लूनर इवेंट कहा जाता है. क्योंकि ये सुपरमून भी होगा, ग्रहण भी होगा और चंद्रमा खूनी लाल रंग का दिखेगा.

विज्ञान के अनुसार, जब चंद्रमा पृथ्वी के पीछे पूरी तरह से ढक जाता है तब इस पर सूर्य की कोई रोशनी नहीं पड़ रही होती है. ये अंधेरे में चला जाता है. लेकिन चंद्रमा कभी पूरी तरह से काला नहीं होता. ये लाल रंग का दिखने लगता है. इसलिए कई बार पूर्ण चंद्र ग्रहण को ब्लड मून भी कहा जाता है.

चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है. जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है और जब चंद्रमा धरती की छाया से निकलता है तो चंद्र ग्रहण पड़ता है. जब पृथ्वी सूर्य की किरणों को पूरी तरह से रोक लेती है तो उसे पूर्ण चंद्र ग्रहण कहते हैं लेकिन जब चंद्रमा का सिर्फ एक भाग छिपता है तो उसे आंशिक चंद्र ग्रहण कहते हैं.

चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा की रात में ही होता है. एक साल में अधिकतम तीन बार पृथ्वी के उपछाया से चंद्रमा गुजरता है, तभी चंद्र ग्रहण

लगता

है.



Comments

Popular posts from this blog

निरर्थक सवाल- योगी UP के CM रहेंगे या नहीं? BJP सत्ता में लौटेगी या नहीं?

  आज कल मीडिया पर बड़ी चर्चा हो रही है कि उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद (जिसमें बीजेपी की भारी पराजय हुई है) योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं? यह भी चर्चा हो रही है की कोविड-19 महामारी, किसान आंदोलन और बढ़ती बेरोज़गारी के कारण बीजेपी फ़रवरी 2022 के यूपी विधान सभा चुनाव में जीतेगी की नहीं? मेरे अनुसार यह सब बातें निरर्थक हैंI हर राजनैतिक प्रणाली और हर राजनैतिक कार्यवाही की एक ही परख और कसौटी है, और वह है कि क्या उससे आम आदमी का जीवन स्तर बढ़ रहा है की नहीं? यानी कि लोगों को रोज़गार, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ लाभ, अच्छी शिक्षा आदि मिल रहा कि नहीं? योगी, यूपी सीएम रहें या न रहें, बीजेपी सत्ता में रहे या न रहे, इससे आम आदमी के जीवन स्तर पर क्या असर होगा? कुछ भी नहीं। गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, कुपोषण आदि वैसे के वैसे बने रहेंगे, इसलिए यह चर्चा फिजूल की है। ">

पुलिस जवान बना देवदूत: ब्लड डोनेट करने पहुंच गया पुलिस जवान और बच गई जान

  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक पुलिसकर्मी ने मिसाल पेश की है। यहां अस्पताल में एक महिला का ऑपरेशन चल रहा था। अचानक उसे ब्लड की जरूरत पड़ गई। परेशान पति ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लोगों से ब्लड के लिए मदद मांगी। इस बीच गोरखपुर के एक पुलिस जवान की नजर उस पोस्ट पर पड़ गई। फिर क्या था, बिना देर किए उसने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी और ब्लड देने अस्पताल पहुंच गया। गंभीर स्थिति में महिला को वक्त रहते ब्लड मिल गया और उसकी जान बच गई। पुलिस जवान की अब हर ओर तारीफ हो रही है। जानकारी के मुताबिक बिहार के रहने वाले रतन कुमार की पत्नी रिंकी देवी का शुक्रवार रात गोरखपुर शहर के मेडिकेयर अस्पताल में डॉक्टर अभिजीत ऑपरेशन कर रहे थे। इस बीच डॉक्टर ने रतन से तत्काल ब्लड का इंतजाम करने को कह दिया। चूंकि गोरखपुर में उनका कोई परिचित नहीं था, ऐसे में वह काफी परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर लोगों से ब्लड के लिए मदद की गुहार लगाई। कुछ ही देर में लोगों ने पोस्ट को शेयर करना शुरू कर दिया और इसी बीच गोरखपुर डायल 112 के कांस्टेबल शिवाम्बुज कुमार पटेल की नजर पोस्ट पर पड़ी। शिवाम्बुज न...

यूपी बोर्ड 2021 : 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं पर फैसले में होगी देरी, जारी हो गया नया फरमान

यूपी बोर्ड 2021 : 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं पर फैसले में होगी देरी, जारी हो गया नया Farmaan.  खास बातें यूपी बोर्ड 10वीं के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। वे मान बैठे थे कि परीक्षाएं रद्द हो चुकीं हैं लेकिन अभी ऐसा नहीं हुआ।  देशभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना महामारी के मामलों के बीच उत्तर प्रदेश बोर्ड पर सबकी निगाहें टिकी हैं। देश-दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश बोर्ड इस बार उलझन में नजर आ रहा है। दरअसल, कोरोना महामारी के कारण देशभर में अधिकांश बोर्ड परीक्षाएं रद्द और स्थगित हो चुकी हैं। यूपी बोर्ड ने भी अपनी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। लेकिन अब परीक्षाओं को रद्द करने की मांग तेजी से जोर पकड़ती जा रही है। बोर्ड पर जल्द फैसला लेने का दबाव बना हुआ है।  इस बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने उच्च स्तरीय बैठकों के बाद प्रदेश के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को एक नोटिस जारी कर निर्देश दिया था कि वे 18 मई तक यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के सभी छात्रों के छमाही एग्जाम व प्री-बोर्ड एग्जाम के प्राप्तांक...