सोनू सूद (Sonu Sood) के ट्वीट पर एक फैन ने अजीबो-गरीब डिमांड की. लड़की ने सोनू से बॉयफ्रेंड दिलाने के लिए कहा और थोड़ी देर बाद ही उसकी डिमांड पूरी भी हो गई.
सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक ट्वीट किया. उन्होंने इस ट्वीट में लिखा, 'ज़मीन से जुड़ा हूं दोस्त. नीचे खींचोगे तो भी जमीन पे ही मिलूंगा.' अब आप सोच रहे होंगे कि शायद किसी ने बेड दिलाने, ऑक्सीजन दिलाने या फिर दवा दिलाने जैसी मदद मांगी होगी, लेकिन आप गलत सोच रहे हैं. दरअसल एक लड़की ने सोनू के ट्विटर पोस्ट पर कमेंट कर के उनसे बॉयफ्रेंड दिलाने के लिए गुहार लगाई. फिर क्या था थोड़ी ही देर बाद लड़की डिमांड पूरी हो गई.
लोगों की मदद करने में लगे हैं सोनू
बता दे, सोनू सूद (Sonu Sood) लगातार लोगों की मदद में लगे हुए हैं. पीड़ित-परेशान लोग भी सोनू से लगातार गुहार लगा रहे हैं. सोनू भी हर संभव प्रयास कर लोगों मदद करने में लगे हैं. बीते दिन ही उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. ये वीडियो आंध्र प्रदेश का था, जहां लोग सोनू सूद की तस्वीर को दूध से नहला रहे थे. वैसे आंध्र प्रदेश में ये कोई नई बात नहीं है. वहां फैंस अक्सर ही अपने चहेते स्टार्स के लिए कुछ खास करते रहते हैं.


Comments
Post a Comment