हाल ही में आए बयान के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गई है 1 जून को प्रधानमंत्री के साथ एक अहम बैठक बिठाई गई थी जिसमें यह निर्णय लिया गया कि सीबीएससी के 12th के छात्रों की परीक्षाएं रद्द कर दी जाएंगी प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुए और इसका निर्णय लिया गया इसी बीच बैठक में रमेश पोखरियाल जो कि एक भारत के शिक्षा मंत्री हैं उनकी अनुपस्थिति रही सूत्रों से बता दें कि रमेश पोखरियाल जी की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें एम्स में भर्ती करना पड़ा जिसके चलते वह उस मीटिंग में उपस्थित नहीं हो पाए माना जा रहा है कि रमेश पोखरियाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
हमारी इस वीडियो के माध्यम से जाने
केंद्र के इस बड़े ऐलान के बाद सीबीएसई 12th के छात्रों में एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी है वहीं कुछ छात्रों को इस बात का दुख भी है कि वह इस बार परीक्षा देकर के अच्छे अंक प्राप्त नहीं कर पाएंगे लेकिन अधिकतर बच्चे इस फैसले से बहुत प्रसन्न है इसी बीच यूपी बोर्ड बोर्ड का अभी कोई भी निर्णय नहीं आया है आशंका लगाई जा रही है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी रद्द कर दी जाएगी और इस पर मुख्यमंत्री जल्द ही बैठक करके अंतिम निर्णय भी सुनाएंगे।


Comments
Post a Comment