Skip to main content

Posts

Showing posts with the label in hindi

Neha Ko Saree me Dekhna Tha:

  Neha Ko Saree me Dekhna Tha: देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) का प्रकोप हल्का ज़रूर हुआ है, लेकिन ख़त्म नहीं हुआ है. CBSE Board के 12वीं के एग्जाम रद्द (CBSE Class 12th Board Exam Cancelled) किए जाने की मांग हो रही थी और ऐसा हुआ भी. केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया और पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस सम्बन्ध में एक बैठक के बाद परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान कर दिया. कोरोना वायरस को देखते हुए परीक्षाओं का रद्द किया जाना न सिर्फ छात्रों बल्कि अभिभावकों के लिए बड़ी राहत की बात थी. अब इस बात पर मंथन चल रहा है कि छात्रों को प्रमोट किस आधार पर किया जाये. इस बीच पीएम मोदी के परीक्षाओं को रद्द किये जाने के ट्वीट पर एक ऐसा जवाब और अनुरोध आया, जो ज़बरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. कुकी अग्रवाल नाम का ट्विटर हैंडल चलाने वाले एक युवक ने पीएम मोदी के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि 'सर फेयरवेल तो करा दो, वो 12th B वाली नेहा को साड़ी में देखना था.' (Sir farewell to kraa do....wo 12th B wali neha ko साड़ी me dekhna tha . युवक कहना चाहता था कि एग्जाम रद्द हो गए हैं, ऐसे में फेयरवेल (व...

सीधे पास होंगे कक्षा 12वीं के छात्र! जानिए माध्यमिक शिक्षा परिषद का नया आदेश

 P Board Exam 2021 UPMSP : माध्यमिक शिक्षा परिषद दोतरफा तैयारी करने में जुटी है। जैसे ही उत्तर प्रदेश शासन की ओर से परीक्षाओं को लेकर अंतिम फैसला किया जाएगा। वैसे ही बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं के रिजल्ट को जारी करने के लिए अपनी योजना का खुलासा करेगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच देश के सबसे बड़े स्कूल शिक्षा बोर्ड वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर संशय की बढ़ता जा रहा है। इसी बीच, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से एक नया आदेश जारी हुआ है। इससे चहुंओर कयासबाजी एक बार फिर बढ़ गई हैं कि 10वीं के साथ ही 12वीं के छात्रों को भी सीधे पास किया जा सकता है। क्योंकि, यूपी बोर्ड की ओर से पहले हाईस्कूल और अब इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की 12वीं के छमाही व प्री बोर्ड परीक्षा के अंक मांगे गए हैं। बोर्ड ने इन छात्रों के 11वीं के छमाही एवं वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक एवं पूर्णांक वेबसाइट  https://upmsp.edu.in/  पर 28 मई, 2021 तक अपलोड करने का निर्देश दिया है।  इस आदेश के बाद, माना जा रहा है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद दोतरफा...

UPMSP UP Board Exam 2021 : तैयारियां पूरी, बोर्ड परीक्षा कराकर एक महीने में घोषित किया जाएगा परिणाम- डॉ दिनेश शर्मा

  UPMSP UP Board Exam 2021 : उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी हैं। भारत सरकार द्वारा जिस तिथि से परीक्षा कराए जाने के संबंध में सुझाव प्राप्त होगा, उन तारीखों में परीक्षा करा कर एक माह के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। यूपी में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के संबंध में मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे। जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी में बोर्ड परीक्षा संपादित कराए जाने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी। उन्होंने बोर्ड परीक्षा देने वाले 18 वर्ष से ऊपर के विद्यार्थियों के टीकाकरण के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जानकारी दी है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में  सीबीएसई  बोर्ड की बैठक में सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों ने अपने-अपने सुझाव दिए हैं। बैठक में तय हुआ कि कोरोना संक्रमण कम होने पर सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाएं करवाई जाएंगी। उन्होंने प्रबंधकों एवं जिला विद्यालय निरिक्षकों से कहा कि बोर्ड परीक्षा के पहले बच्चों की सुरक्ष...

प्रकाश जावड़ेकर का दिल्ली के CM पर निशाना|

  प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के नाम पर लगातार राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने केंद्र से वैक्सीन की मांग की है. केंद्र सरकार ने पहले ही दिल्ली को 50 लाख वैक्सीन मुहैया कराई है... नई दिल्ली:   वैक्सीन को लेकर एक बार फिर केंद्र और दिल्ली सरकार आमने सामने है. आज सीएम अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन की कमी का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में आज से युवाओं का वैक्सीनेशन बंद हो गया है. अब इस पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केजरीवाल पर निशाना साधा है और कहा कि उन्हें बहाने बनाना बंद कर देना चाहिए. प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के नाम पर लगातार राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने केंद्र से वैक्सीन की मांग की है. केंद्र सरकार ने पहले ही दिल्ली को 50 लाख वैक्सीन मुहैया कराई है और आने वाले दिनों में और भी देने जा रही है. प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "केजरीवाल को बहाने बनाना बंद कर देना चाहिए. अब तक देश में 20 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन दी जा चुकी है. ये सभी केंद्र ने उपलब्ध करवाई हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने प्लान तैयार किया है...

पुलिस जवान बना देवदूत: ब्लड डोनेट करने पहुंच गया पुलिस जवान और बच गई जान

  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक पुलिसकर्मी ने मिसाल पेश की है। यहां अस्पताल में एक महिला का ऑपरेशन चल रहा था। अचानक उसे ब्लड की जरूरत पड़ गई। परेशान पति ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लोगों से ब्लड के लिए मदद मांगी। इस बीच गोरखपुर के एक पुलिस जवान की नजर उस पोस्ट पर पड़ गई। फिर क्या था, बिना देर किए उसने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी और ब्लड देने अस्पताल पहुंच गया। गंभीर स्थिति में महिला को वक्त रहते ब्लड मिल गया और उसकी जान बच गई। पुलिस जवान की अब हर ओर तारीफ हो रही है। जानकारी के मुताबिक बिहार के रहने वाले रतन कुमार की पत्नी रिंकी देवी का शुक्रवार रात गोरखपुर शहर के मेडिकेयर अस्पताल में डॉक्टर अभिजीत ऑपरेशन कर रहे थे। इस बीच डॉक्टर ने रतन से तत्काल ब्लड का इंतजाम करने को कह दिया। चूंकि गोरखपुर में उनका कोई परिचित नहीं था, ऐसे में वह काफी परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर लोगों से ब्लड के लिए मदद की गुहार लगाई। कुछ ही देर में लोगों ने पोस्ट को शेयर करना शुरू कर दिया और इसी बीच गोरखपुर डायल 112 के कांस्टेबल शिवाम्बुज कुमार पटेल की नजर पोस्ट पर पड़ी। शिवाम्बुज न...

पुलिस की पिटाई से युवक की मौत

  उन्नाव पुलिस के सिपाही और होमगार्ड पर हत्या का केस दर्ज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 14 जगह मिले चोट के निशान | उन्नाव में सब्जी का ठेला लगाने वाले 17 साल के फैसल की मौत पुलिस की पिटाई से ही हुई थी। दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम में हेड इंजरी और 14 जगह शरीर पर चोट के निशान होने की रिपोर्ट दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत बीमारी से नहीं बल्कि पुलिस की पिटाई से हुई है। ASP उन्नाव शशि शेखर के अनुसार परिजनों की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी सिपाही विजय चौधरी और होमगार्ड सत्य प्रकाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा लिखे जाने के बाद प्रदर्शनकारी धीरे-धीरे घर चले गए। परिजनों का आरोप- पीटते हुए थाने ले गई पुलिस मामला उन्नाव के मोहल्ला भटपुरी का है। यहां 17 साल का फैसल घर के बाहर सब्जी बेच रहा था। आरोप है कि दोपहर में नगर पुलिस चौकी का एक सिपाही और होमगार्ड उसके पास पहुंचा और कोरोना कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने की बात कहते हुए फैजल की पिटाई शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि सिपाही और होमगार्ड फैसल को लाठी-डंडों से पीटते हुए चौराहे तक ले गए, फिर जीप में डालकर...

काबू में आने लगा कोरोना:स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- पिछले 20 दिनों से नए मामलों से ज्यादा लोग रिकवर हो रहे, 8 लाख एक्टिव केस कम हुए

  देश में पिछले 20 दिनों से कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। एक और अच्छी बात यह है कि नए केस के मुकाबले ज्यादा लोग रिकवर हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। जॉइंट हेल्थ सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने कहा कि इस दौरान देश में करीब 8 लाख एक्टिव केस कम हुए हैं। देश में अब सिर्फ 7 राज्य हैं जहां 10 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। 5 से 10 हजार मामलों वाले 6 राज्य हैं। 6 राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी, पंजाब और दिल्ली में सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं। कंटेनमेंट जोन बढ़ाने पर जोर अग्रवाल ने कहा कि अब भी हमारी कोशिश कंटेनमेंट जोन बनाने पर ज्यादा है। हम लगातार टेस्टिंग बढ़ा रहे हैं। यही वजह है कि संक्रमण का फैलाव रोकने में हम सफल होते दिख रहे हैं। 382 जिले ऐसे है, जहां 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। लिहाजा अभी हमें और काम करने की जरूरत है। वैक्सीन की बर्बादी घटी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में वैक्सीन की बर्बादी भी घट रही है। कोवीशील्ड के खराब होने की दर 1 मार्च को 8% थी। अब यह घटकर 1% हो गई है। इसी दौरान में कोवैक्सिन के खराब होने की दर 17% से घटकर ...